अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव राहत सामग्री लेकर पहुंचे गांव ,पीड़ित परिवारों के बीच सामग्री किया वितरण।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बहेरी प्रखंड क्षेत्र के चकवा भरवारी पंचायत बेता गांव में विगत दिनों आग लगने सेकड़ो घर जल गया। अग्नि पीड़ित परिवारो के बीच राहत सामग्री मे चावल आंटा साड़ी गमछा लेकर राजद परिवार के साथ जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव बेता गांव पहुंचे,और अग्नि पीड़ित के बीच रहात वितरण किए,अपने इस प्रयास से सबों के दिल को जीतने का काम किये। कार्यकर्त्ता एवं जिला उपाध्यक्ष बलदेव राम दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव,सुभाष पासवान,रमेश माझी,वीरेंद्र राय,बिजेंदर कामत,प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव सहित दर्जनों राष्ट्रीय जनता दल के साथियों के साथ राजद जिला अध्यक्ष उदयशंकर यादव ने सूखा राहत और अंग वस्त्र वितरण किया। स्थानीय लोगों ने इस विपत के समय में अपने साथ राजद के जिला अध्यक्ष को खरे देख उत्साहित दिखे और जिला अध्यक्ष का प्रसंशा करते दिखे ऐसे माहौल में अक्सर देखा गया है कि नेता गायब दीखते है,लेकिन सबसे अलग उदय शंकर यादव ने चुनाव हारने के बाद भी लगातार विपत क़े समय साथ दिखे हैं,लगातार जिले क़े अलग अलग प्रखंडों में अग्नि की खबर आ रही है और ऐसे में मन में एक सवाल उत्पन्न होता है की हेलीकॉप्टर से उतरने वाले वह नेता अभी तक कहां है और क्या कर रहे हैं लगातार सेवा का भावना लेकर पूरे जिला में राजद को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने शुरू से ही राहत सामग्री हों जिले में घटना दुर्घटना हो तत्पर रहते हैं,बीते दिनों मिर्जापुर पंचायत के मनोरथा गांव में भी आग लगी थी जिसमें कुल 10 घर जलकर राख़ हों गया जिसमे सभी परिवार का सारा सामान जल गया सुनते ही जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव राहत सामग्री लेकर मनोरथा पहुंच गए,और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना,जिला प्रशासन से भी बात की,और अपने तरफ से पीड़ित परिवारों को सहयोग भी किया आज जिला में यह चर्चा खुलकर सामने आ रही है कि ऐसी घटना और दुर्घटनक के समय पेंशनधारी बड़े नेता विधायक और सांसद सभी के सभी कहां गायब हो जाते हैं इलेक्शन आने पर टिकट के लिए बड़े नेता बन जाते हैं और विपत के समय जनता को नजर नहीं आते है,जो जनता के ही बदौलत आज बड़े से बड़ा लोग बन गए हैं।