समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा दिए गए बयान पर जिला बीजेपी किसान मोर्चा ने जताया विरोध, कहा अपनी हदें पार न करें।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर।

जिला बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ा विरोध जताया है, जिसमें उन्होंने हिंदू समाज का अपमान किया। पप्पू सिंह ने कहा कि रामजी लाल सुमन को अपनी हदें पार नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हिंदू समाज ने देश की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
संजय सिंह पप्पू सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और अन्य तथाकथित सेक्यूलर दल हिंदू धर्म को कमजोर करने के कुचक्र में लगे हुए हैं। ये लोग इफ्तार में आनंद लेते हैं, लेकिन राम कथा से इनको एलर्जी है, तिलक से इनको परहेज है, और टोपी पर इनकी खास सहानुभूति है। यह कोई पहली बार नहीं है, जब समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसे दल हिंदू समाज की आस्थाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी यादव ने इफ्तार में शामिल होने के लिए तिलक को मिटा दिया, जो साफ तौर पर उनके राजनीतिक द्वंद्व को दिखाता है।
रामजी लाल सुमन जैसे लोग हिंदू समाज को आपस में बांटना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि आज का हिंदू जागरूक हो चुका है। उनका बयान निंदनीय है, और उन्हें हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, अखिलेश यादव को अपने सांसदों पर लगाम लगानी चाहिए, जो हिन्दू समाज के खिलाफ ऐसी बयानबाजी करते हैं।