डंडखोरा डीआईयू गोपनीय प्रशाखा में पदस्थापित ओमप्रकाश महतो को डंडखोरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में श्री महतो ने बुधवार को डंडखोरा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष के रूप में प्रभार ग्रहण किया है.
प्रभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ साथ क्षेत्र में आपसी सद्भाव व भाईचारे का माहौल बना रहे. यही उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण व अन्य कार्यों में अमलोगों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जायेगा. लगातार गश्ती की जायेगी तथा पूर्ण शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सघन अभियान चलाया जायेगा.
ईद की रौनक चरम पर त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को लेकर दुकानदारों में भी है खासा उत्साह। वे ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को सजाकर नए-नए सामानों का कर रहे प्रदर्शन।
समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा दिए गए बयान पर जिला बीजेपी किसान मोर्चा ने जताया विरोध, कहा अपनी हदें पार न करें।