दरभंगा बार एशोसियेशन का द्विवार्षिक चुनाव की तैयारी पूरी ,चूनाव कार्यक्रम की घोषणा करते निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता

दरभंगा बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चूनाव की मुक्कमल तैयारी पुरी कर ली गई है। इस चूनाव के लिए अधिकृत निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा ने बुधवार को निर्वाचन कार्यक्रम की सूचना प्रसारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दरभंगा बार एसोसिएशन के कुल पच्चीस पदों के लिए निर्वाचन होना है।जिसके लिए नामांकन शुल्क निर्धारित कर इसकी सुचना पूर्व में हीं जारी कर दी गई थी।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नामांकन शुल्क एक-एक हजार रुपये,संयुक्त सचिव,सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, कार्यकारिणी सदस्य,वरीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए क्रमशः 500 रुपये नामांकन शुल्क देय है।अन्तिम रुप से प्रकाशित मतदाता सुचि में कुल 1723 महिला पुरुष अधिवक्ता मतदाता हैं। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 3,4,5 अप्रैल को अपराहन 12 बजे से 3 बजे तक चूनाव कार्यालय में सभी पदों के लिए नामांकन प्रपत्र जमा किये जायेंगे।7 अप्रैल को अपराह्न 01 से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जायेगी।25 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी।26 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में मतगणना प्रारंभ होगी।बहरहाल विधिवत चूनाव कार्यक्रम की घोषणा होते हीं वकालतखाना भवन में वकीलों के बीच चूनाव की सरगर्मी शुरु हो गई है।इसी के साथ हीं बिभिन्न पदों के अभ्यर्थियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को रिझाने की पहल शुरू कर दिया है।वहीं वकालतखाना भवन में वकीलों के बीच चूनाव की हलचल शुरु हो गई है।