दरभंगा बार एशोसियेशन भवन में कमेटी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता हुये शामिल।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता

दरभंगा जिला न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने इफ्तार पार्टी में शामिल हुये। दरभंगा बार एसोसिशन के इफ्तार कमिटी के द्वारा दावत ए इफ्तार का आयोजन बार एसोसिएशन भवन में बुधवार को किया गया। रोजेदारों, न्यायलय के न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मियों और हिंदू मुस्लिम सभी धर्मों के लोगो ने दावत ए इफ्तार में सिरकत किया। ज्ञातव्य हो कि वकीलों द्वारा हर साल इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। आयोजित इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने पहुंचकर इफ्तार किया तथा देश व दुनिया में खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआए मांगी। इस तरह के आयोजन से आपसी भाई चारा को बढ़ावा मिलता है और देश की तरक्की होती है। रमजान भी यही संदेश देता है और इसका उदेश्य भी यही होता है कि हमें बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों के रास्ते पर जिंदगी गुजारने के लिए अग्रसर रहना चाहिए। यही रमजान की इबादत का मुख्य उदेश्य भी होता है।

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिनोद कुमार तिवारी समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा, अधिवक्ता कौशर इमाम हासमी, अंबर इमाम हासमी, मो. अलाउद्दीन, जावेद अख्तर,मो. आफताब हूसैन जिलानी समेत सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया।