दरभंगा :सिंहवाड़ा और मनीगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थापित स्वास्थ्य प्रबंधक के कारगुजारियों की लेकर प्रखंड स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मी काफी परेशान हैं।कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इनपर कारवाई नहीं होने से स्वास्थ्यकर्मियों के बीच आक्रोश हैं । इनके विरुद्ध कई स्वास्थ्यकर्मियों ने विभाग के तमाम आलाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की थी बावजूद दरभंगा के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कोई भी कारवाई नहीं किये जानें से पदाधिकारियों के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा हैं ,जब्कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के सचिव सह कार्यपालक निदेशक संजय सिंह ने सिविल सर्जन को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनीगाछी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विनय भूषण एवं सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार को जांचोपरांत इन केंद्रों से हटाकर अन्यत्र पदस्थापित करने की बात कहीं थी। निदेशक श्री सिंह ने दिये पत्र मे स्पष्ट रूप से कहा था कि ये दोनों स्वास्थ्य प्रबंधक कार्यों के प्रति लापरवाही ,असंसदीय भाषा का प्रयोग ,अमर्यादित आचरण ,और कर्मचारियों के बीच आपसी सदभावना की कमी से सरकारी कर्मियों एवं
चिकित्सकों के बीच कार्य प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा हैं कि इस तरह की बार बार शिकायत मिल रही हैं।उन्होंने अनुरोध जिला पदाधिकारी /सिविल सर्जन करते हुये कहा था कि अस्पताल मे बेहतर प्रबंधन एवं कार्यहित मे जांचों प्रांत नियमाकुल कारवाई करते हुये दोनों स्वास्थ्य प्रबंधक को इन केंद्रों से अन्यत्र भेजे और अधोहस्ताक्षरी को भी किये गये कारवाई से अवगत कराये। इस संबंध मे सिविल सर्जन को अपने पत्रांक 2314दिनांक 12जुलाई  के माध्यम से अवगत कराया गया हैं। लेकिन एक माह बीत जानें के बावजूद भी सिविल सर्जन द्वारा अब तक ना ही कोई जांच कराया गया हैं ना ही कोई कारवाई की गई हैं इसे लेकर प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थापित कर्मियों मे नाराजगी हैं।इन केंद्रों मे कभी भी इनके रहने से बड़ी घटना घट सकती हैं