विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने जहां एक युवक को नशे मे गिरफ्तार किया हैं वहीं दूसरी और शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार होते होते बच गया ,वह भाग गया ।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि गश्ती के दौरान एक युवक नशे मे धुत्त था वह आसपास के लोंगों के साथ बत्तमिजी कर रहा था। पुलिस ने इस हरकत को देख उसे हिरासत मे लेकर जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि वह शराब पीने के कारण नशे मे हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी और थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अलीनगर मुहल्ले के एक गाछी मे शराब बेचा जा रहा हैं। इसी सूचना पर पुलिस पहुंची तो साढ़े तेरह लीटर पुलिस ने शराब बरामद की लेकिन शराब बेचने वाला स्व महावीर साह का पुत्र मिठू साह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।