नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित शिव ज्वेलर्स के यहां नाबालिग लड़कों द्वारा की गई सोने -चांदी के जेवरातों की चोरी के मामले को थानाध्यक्ष ने पर्दाफास् कर दिया हैं। चोरी के सामानों के साथ दोनों नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले को लेकर बड़ा बाजार के प्रो कन्हैया कुमार ठाकुर ने एक अगस्त को नगर
थाना मे आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनके पिता को दुकान मे गद्दी पर बैठे झपकी आ गयी थी इसी बीच दो संदिग्ध दुकान मे आये और काउंटर को खोलकर बारी बारी से दो पेकेट निकाल लिया जिसमें सोने चांदी के जरे आभूषण थे जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं।
नगर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी का अवलोकन किया और एक सप्ताह के भीतर आभूषण समेत दोनों संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने पुष्टि करते हुये कहा कि इस मामले मे विधि सम्मत कारवाई कर रहें हैं।