बिरौल प्रखंड के तरबाड़ा गांव में तेली साहु समाज ने मनाई माता कर्मा बाई की जयंती।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
प्रखंड के तरबाड़ा गांव में तेली साहु समाज के कुल देवता माता कर्मा बाई जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन के प्रदेश मंत्री रमेश प्रसाद निराला के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर कुल देवता माता कर्मा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर रमेश प्रसाद निराला ने माता कर्मा बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा बाई समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किए और हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

