बिरौल सब्जी मंडी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक। लाखों के फल और सब्जी जल कर हुआ राख।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिरौल के अफजला पूल घाट स्थित सब्जी मंडी में बीते देर रात अचानक भीषण आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मंडी की लगभग आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

