चेक बाउंस मामले में दरभंगा के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चन्दन ठाकुर की कोर्ट ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के दोहटनारायण गांव के विकास कुमार को एन आई एक्ट की धारा 138 की जूर्म में दोषी पाकर दो बर्षों का कारावास और 8 लाख रुपया अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।अदालत ने दोषी विकास को न्यायिक हिरासत में लेकर दरभंगा मंडल कारा भेज दिया है।बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पबरा के गणेश प्रसाद सिंह को विकास कुमार ने 760329 रुपये का चेक दिया था। वह चेक विकास के खाते में अपर्याप्त राशि रहने की वजह से बाउंस कर गया। इसी को लेकर गणेश ने विकास के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। गणेश का वकिल संजीव कुमार कुंवर ने पूरी मुस्तैदी से अभियोगी का पक्ष रखा। कोर्ट सजा सुनाई और विकास को जेल भेज दिया।