जिला शिक्षा पदाधिकारी समय समय पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ करें बैठक ताकि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ सरकार के योजनाओं पर हो सके बेहतर काम।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/

समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा की समीक्षात्मक बैठक हुई।
बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025,अपार आईडी,ई शिक्षा कोष पर शिक्षकों की उपस्थिति,वित्तीय वर्ष अंतर्गत शतप्रतिशत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन,कक्षा 1 से 8 के बच्चों का सौ दिवसीय गणितीय कौशल एवं भाषा कौशल विकास अभियान के तहत बच्चों के मिडे लाइन आंकड़ों की प्रविष्टि,पीएम पोषण योजना असैनिक निर्माण कार्य आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उप विकास आयुक्त ने कहा की अपार आईडी सरकार की प्राथमिकता की सूची में है,सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय अपार आईडी पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप योजना का भी मीटिंग करे। उन्होंने कहा कि बिना कार्य कराए किसी को भी अग्रिम भुगतान नहीं करें, इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर विधि संवत तत्काल कार्रवाई की जाएगी*।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को वित्तीय वर्ष में किए गए कार्य हेतु लम्बित भुगतान को जल्द से जल्द करने को कहा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के संबंध में डीपीओ जमाल मुस्तफा ने विस्तार से कार्यों पर प्रकाश डाला।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,डीपीओ शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर,शाहिद जमाल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।