मधेपुरा जिले का कुख्यात 50हजार का इनामी अपराधी दरभंगा से गिरफ्तार ,पुलिस उपाधीक्षक कुमार कीर्ति के अगुवाई में हुई गिरफ्तारी ,कई मामलों में पुलिस को थी इसकी तालाश।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
मधेपुरा जिला के 50हजार रुपये का इनामी अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गया हें।दरभंगा एयर पोर्ट के पास से इसकी गिरफ्तारी हुई हें , यह कारवाई एसटीएफ की पुलिस ने की हें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी निवासी 50हजार का इनामी अपराधकर्मी सुनील यादव के पुत्र प्रीतम यादव को दरभंगा एयरपोर्ट के पास से एसटीएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर गमहरिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।यह कारवाई स.अ.नि. सोनू कुमार STF पटना के आसूचना पर पुलिस उपाधीक्षक कुमार कीर्ति के निर्देशन में हुई हें इसमें एस.टी.एफ,एस.ओ.जी.-04 ,एस.ओ.जी-14 एवं एस.ओ.जी.-6 तथा gamhariya थाना -(मधेपुरा) के सहयोग से मधेपुरा जिला का 50000/- का ईनामी अपराधी पुलिस के हाथ लगा हें।
बताया जा रहा हें कि प्रीतम के विरुद्ध गमहरिया थाना में कांड संख्या – 219/24 dt.- 20.10.24 U/s- 130(1)/238/61(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज था। इसके अलावे भी अपराधी प्रीतम कुमार के विरुद्ध कई आपराधिक इतिहास हें।
1. सिंहेश्वर थाना कांड संख्या- 58/20 dt – 06.03.20धारा – 341/323/324/307 भादवि एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट।
2. गमहरिया थाना कांड संख्या – 135/20 Dt 12.08.20 धारा- 302/34 भादवि एवं 27आर्म्स एक्ट।
3. सिंहेश्वर थाना कांड संख्या- 67/19 dt – 18.03.19 धारा – 341/323/324/379/307/504/506/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हें।

