बिरौल पुलिस की सकारात्मक पहल से वर्षों का पुराना भूमि विवाद सुलझा,पक्ष विपक्ष आपस में गले मिलकर, कहा दोनों पड़ोसी आपस में मिल कर रहेंगे एक साथ।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिरौल पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए बलाट गांव में वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद को सुलझा दिया है। यह विवाद राजू चौपाल और वृहस्पति चौपाल के बीच सात धूर वास की भूमि को लेकर था। जानकारी के अनुसार यह विवाद लगभग 40 वर्षों से चल रहा था, जिससे दोनों परिवारों में तनाव और अशांति का माहौल था।यह विवाद सात धूर वास की भूमि को लेकर था, जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे।बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों से बातचीत की।उन्होंने वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के साथ मिलकर विवाद को सुलझाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया और उन्हें आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस और वार्ड संघ के अध्यक्ष ने ग्रामीणों के उपस्थिति में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्षों और वार्ड अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। यह घटना बिरौल पुलिस की सकारात्मक छवि को दर्शाती है और यह साबित करती है कि पुलिस जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर है। गणमान्य लोगों का कहना है कि अक्सर भूमि विवाद दलालों के निजी स्वार्थ के कारण क्षेत्रों में एक आम समस्या है, जो अक्सर लंबे समय तक चलती रहती है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।आपसी सहमती से विवाद सुलझाना एक अच्छा कदम है।इस तरह के प्रयास समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में मदद करते हैं।