खगड़िया के हर्षित आनंद के 88 गेंदों पर 105 रन की पारी पर भी पानी फेरते हुए सुपौल की टीम में बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के छठे लीग मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की।

 

बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले तथा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में हर्ल टाउनशिप के मैदान में रविवार को बीसीए अंडर-23 सेंट्रल जोन के छठे लीग मुकाबले में सुपौल ने खगड़िया को चार विकेट से पराजित किया। खगड़िया के कफ्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाया।खगड़िया की ओर से हर्षित आनंद ने 88 गेंदों में 14 चौके तथा तीन छक्के की मदद से 105 रन तथा आदित्य खुशी ने 25 रन बनाये। सुपौल की ओर से शोभित ने 10 ओवर में एक मेडन ओवर फेंककर 55 रन देकर 4 विकेट तथा गुलशन ने 9 ओवर में तीन मेडन ओवर फेंककर 32 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम 44 वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाकर मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया। सुपौल के रीशु मिश्र ने 133 गेंदों में 11 चौके तथा चार छक्के की मदद से 111 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कफ्तान जयवर्द्धन ने 48 गेंदों में 12 चौके तथा तीन छक्के की मदद से 82 रन बनाये। खगड़िया की ओर से हर्षित आनंद तथा रोहण ने दो दो विकेट लिये। सुपौल के रीशु मिश्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मैच में अंपायर तैयब हुसैन तथा अमित रंजन एवं स्कोरर राम कुमार तथा विश्वजीत थे। टूर्नामेंट का सातवां लीग मुकाबला आज सुपौल और बेगूसराय के बीच खेला जायेगा।