परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट पर लिखावट उसका नहीं लग रहा है। लिहाजा यह मामला संदिग्ध बन गया है। परिजन यह भी बताते हैं कि उसके ऊपर कोई कर्ज नहीं था और किसी से झगड़ा-लड़ाई की भी जानकारी परिवार को नहीं थी। विक्की मूल रूप से मिरजानहाट कैलाशपुरी का रहने वाला है।
सुसाइड नोट की लिखावट मैच नहीं कर रही, किसी से झगड़ा भी नहीं; बिहार में व्यापारी की मौत की गुत्थी उलझी बिहार के भागलपुर जिले में शहर के मुंदीचक इलाके में रविवार की सुबह एक थोक फल व्यावसायी का शव फंदे से लटका मिला। व्यावसायी का नाम विक्की कुमार (35 वर्ष) है। उसका शव गमछे से लटका मिला।
वह मुंदीचक इलाके में बड़ी पोस्ट ऑफिस के पीछे वाली गली में किराये के मकान में रहता था और घंटाघर के पास फल व्यावसाय करता था। पिछले कुछ दिनों से वह थोक का काम भी करने लगा था। उसके कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट पर लिखावट उसका नहीं लग रहा है। लिहाजा यह मामला संदिग्ध बन गया है। परिजन यह भी बताते हैं कि उसके ऊपर कोई कर्ज नहीं था और किसी से झगड़ा-लड़ाई की भी जानकारी परिवार को नहीं थी।
विक्की मूल रूप से मिरजानहाट कैलाशपुरी का रहने वाला है। उसकी पत्नी गर्भवती है और एक तीन साल की बच्ची भी है।
पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है, तमाम चीजों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। मोबाइल कॉल डिटेज आदि की भी जांच की जा रही है।