डॉ राम मनोहर लोहिया के 116 वां जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लहेरियासराय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया चौक पर डॉ राम मनोहर लोहिया के 116 वां जयंती के अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। माल्यार्पण के उपरान्त उक्त अवसर पर विधायक ललित कुमार यादव ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया समाज के कमजोर वर्गों को सबल एवं सम्मान पूर्वक ज़िन्दगी के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। उक्त अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव उमेश राय ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया सामाजिक परिवर्तन के लिए के समाज के उपेक्षित,पिछड़ा वर्ग,दलित,अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों के कल्याण एवं जागरूक करने के लिए संकल्पित रहे। डॉ लोहिया ने सप्त क्रान्ति के माध्यम से नर नारी समता,रंग भेद,गैर बराबरी के साथ ही समता मूलक समाज के साथ ही सामाजिक दार्शनिक एवं समर्पित रहे। डॉ लोहिया समाजिक परिवर्तन के भविष्य दृष्टा थे। आज पुष्पांजलि समारोह में गंगा राम गोप,विजय प्रकाश यादव,सुभाष पासवान, दिनेश साफी,बीरेंद्र यादव,महेश यादव,दीपक कामत,रमेश यादव,वशी अहमद वाशीद,सुखों यादव आदि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किये।