बाणेश्वरी स्थान में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं होने के खिलाफ एम एस यू का चार दिनों से चल रहा बेमियादी अनशन रविवार को संपन्न हो गया। अनशन पर बैठे आदित्य मंडल एवं रमेश बाबा को एम एस यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने जूस पिलाकर अनशन संपन्न कराते हुए पुलिस प्रशासन पर विफलता का आरोप लगाते हुए इस लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया।