रक्त दान शिविर में 19 लोगों ने किया रक्तदान

दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा

प्रखंड क्षेत्र के राजे गांव में रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व मनोज कंठ एवं विकाश साहु ने किया। शिविर में 19 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर अयाची युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल इससे जरूरत मंद लोगों को विशेष परिस्थितियों में होने वाले लाभ से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर यह 44 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है जिससे अबतक सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। शिविर में विकाश साहू,विक्रम शर्मा,लाल बिहारी,शिवजी साहू,शिवनारायण,किशुन जी,नीतीश,रंजीत कुमार,चंदन मंडल,कृष्णा नंद,प्रकाश मंडल,पंकज,रंजन रॉय,तारकेश्वर रॉय,गंगा यादव ने रक्तदान किया।