राष्ट्रीय गान के अपमान के खिलाफ मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन
राष्ट्रीय गान के अपमान के खिलाफ मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन
राष्ट्रीय गान के अपमान के खिलाफ मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
महागठबंधन द्वारा राष्ट्रीय गान के अपमान के खिलाफ राज्यव्यापी मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा के आलोक में दरभंगा जिला महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव,सीपी आई एम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती,विकासशील इंसान पार्टी के विनोद बंपर के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पोलो मैदान में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री के पुतला के साथ लहेरियासराय टावर तक मार्च आयोजित किया और पुतला दहन किया राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय गान का किए गए अपमान बहुत ही निंदनीय है।मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है जिससे आए दिन कभी महिलाओं तो कभी महिला शिक्षक के प्रति गलत टिप्पणी करते रहते हैं।राष्ट्रीय गान का अपमान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है इसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए और इसके साथ ही इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है कानून व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं है बिहार की बागडोर मुख्यमंत्री से संभाल नहीं रहा है। देश के प्रधानमंत्री और बिहार के दो उप मुख्यमंत्री राष्ट्रीय गान के अपमान पर चुप है उन्हें चुप्पीतोड़ना चाहिए सभा में प्रस्ताव कर मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। सभा को राष्ट्रीय जनता दल के रघुवंश यादव जिला प्रवक्ता,राम सुंदर कामत जिला महासचिव,चंदन ठाकुर अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,प्राण रंजन मिश्रा,पन्ना यादव,प्रमोद चौधरी,सुभाष पासवान,मिंटू राम,रवि राम,बलदेव राम,कामेश्वर राम सीपी आई एम के बहादुरपुर लोकल सचिव गणेश महतो,ललन यादव,भोला मुखिया,रामवृक्ष माझी,मुकेश कुमार,नीलम देवी,मनोहर शर्मा,राष्ट्रीय जनता दल के जैरोम पासवान,रामसागर चौपाल जिला महासचिव,संतोष पासवान,सुरेंद्र कुमार,यासमीन खातून,राकेश नायक,गंगा मंडल,स्वामी देव,अमित कुमार,प्रखंड अध्यक्ष में नीलांबर यादव,वसीद अहमद,वशिष्ठ यादव,रईस अहमद सिद्दीकी,प्रवीण यादव,समीर,टुनटुन यादव,सूरज नारायण यादव,अंजनी शाह,अल्फाज,विकासशील इंसान पार्टी के अजय पासवान,गणेश मुखिया,रामसागर मुखिया,प्रमोद मुखिया,अशोक मुखिया,पंकज राय,जितेंद्र शाह,मोहम्मद अंजार आदि पुतला दहन में शामिल थे।