विधायक एच्छिक कोष से नवनिर्मित सड़क एवं घाट का लोकार्पण
विधायक एच्छिक कोष से नवनिर्मित सड़क एवं घाट का लोकार्पण
विधायक एच्छिक कोष से नवनिर्मित सड़क एवं घाट का लोकार्पण
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेरी प्रखंड के दो अलग-अलग पंचायत में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक एच्छिक कोष से नवनिर्मित सड़क एवं घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने 2005 से पूर्व के बिहार का चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के लोग लालटेन युग में जीने को मजबूर थे जहां बिजली देखकर लोग खुशी मनाते थे लेकिन आजकल बिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी 20 से 22 घंटा नियमित बिजली आपूर्ति की जाती है। सड़क के मामले में बिहार आज पूर्णत: आत्मनिर्भर हो चुका है जब प्रदेश के किसी भी कोने से 6 घंटा के अंदर राज्य की राजधानी पटना पहुंचा जा सकता है।विधायक श्री चौधरी ने आज बहेड़ी प्रखंड के बघौनी बागेश्वरी स्थान में पी सी सी एवं ईनाई पंचायत के बाड़ा गांव में कमला नदी पर नवनिर्मित घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य सड़क को सुदृढ़ीकरण करने के बाद ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ा गया एवं अब तो कोई गांव,टोला,मोहल्ला या बसावट भी ऐसा नहीं है जो मुख्य सड़क से नहीं जुड़ा हुआ हो। विकास के मामले में बेनीपुर विधानसभा को अव्वल बताते हुए कहा कि बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।प्रखंड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडलीय अस्पताल को सभी सुविधाओं से लेस करते हुए आम लोगों के चिकित्सा व्यवस्था सुलभ की गई है।अब सरकार का ध्यान सात निश्चय भाग 2 के तहत हर खेत को पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। हर खेत को पानी उपलब्धता के साथ-साथ हर हाथ को काम की भी व्यवस्था की जा रही है।जिसके तहत विभिन्न माध्यमों से रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सरकारी नौकरी12 लाख युवाओं को स समय पूरा कर ली जाएगी। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि बिहार का सर्वांगीण विकास बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। जब न्याय के के साथ विकास की धारा मजबूत होगी। जिसमें सभी जाति,धर्म वर्ग के लोगों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने एक बार पुनःबिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में विकास की गति रफ्तार पकड़ चुकी है और आने वाले समय में बिहार एक विकसित राज्य की श्रेणी में गिना जाएगा जो आप लोगों के सहयोग के बगैर संभव नहीं है। इस अवसर पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह विजय सिंह,संतोष साह,स्थानीय मुखिया लालबाबू मंडल,राम विलाश सिंह,बिपिन मंडल,महेश प्रसाद सिंह,मनीष कुमार,मुकेश कुमार,मनोज कुमार सिंह,फूल कुमारी देवी,रामौतार मंडल,बिपिन कुमार सिंह,प्रदीप प्रसाद राजा,गंगा प्रसाद सिंह,राजकुमार सिंह,रामनंदन सिंह,प्रेम चौपाल,बाबू साहेब सिंह,श्रवण कुमार सिंह,संजय धांगर,बैकू पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय से पढ़कर ही हम बने हें पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति , मेहनत और लगन से पढ़ने पर ही आप अपने लक्ष्य को कर सकते हें प्राप्त,मोबाईल और हींन भावना से दूर रहकर मेहनत से करें पढ़ाई :न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण।
राष्ट्रीय गान के अपमान के खिलाफ मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन