भगत सिंह के विचार नौजवानों के लिए अनुकरणीय:प्रिंस ,शिक्षा रोजगार आरक्षण बचाओ अभियान चलाने में शामिल हो युवा-बैद्यनाथ

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा

शहीद आजम भगत सिंह की 94वाँ पुण्यतिथि भाकपा माले जिला कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आइसा नेता प्रिंस राज ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज भगत सिंह की शहादत दिवस है। भगत सिंह ने साझी संस्कृति और साझी विरासत की लड़ाई को मजबूत किया था। अंग्रेज से लड़कर सभी को समान अधिकार मिले इस लड़ाई को लड़ते लड़ते अपना जान की कुर्बानी दे दी थी। आज उनके विरासत की बचाने की जरूरत है। श्री यादव ने कहा कि वर्तमान की सरकार आज आरक्षण पर खुलेआम तौर पर हमला कर रही है। आरक्षण की खत्म कर देना चाहती है जिसके खिलाफ छात्र युवा को आवाज की मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा शिक्षा रोजगार बचाओ,आरक्षण बचाओ अभियान को महाविद्यालय से लेकर गांव गांव में चलाने की जरूरत है। वही आइसा के राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रिंस राज ने कहा कि भगत ने समाज व देश के खातिर 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना प्राण को न्योछावर किया था। आज छात्र-युवाओं को उनके किए गए कार्य से प्रेरणा लेना चाहिए। श्री राज ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी छात्र-नौजवानों के लिए अनुकरणीय है। वही इस अवसर पर डॉ.कल्याण भारती,सुभाष,अभिषेक कुमार,भास्कर कुमार,अवधेश सिंह,रानी शर्मा,चंदन कुमार सहनी,प्रिंस कुमार,नजीर हुसैन सहित कई लोग शामिल थे।