शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही आखिरी निशां होगा–संजय सिंह पप्पू सिंह।
शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही आखिरी निशां होगा–संजय सिंह पप्पू सिंह।
शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही आखिरी निशां होगा–संजय सिंह पप्पू सिंह।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर।
अलीनगर विधानसभा अंतर्गत पिरहौली दुर्गा स्थान परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही आखिरी निशां होगा। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में तीनों वीर क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। उन्होंने कहा कि यह दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि देश की हर लड़ाई में किसान और मजदूर वर्ग के बेटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी एक व्यक्ति या किसी एक परिवार मात्र का योगदान नहीं है देश की आजादी में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भी चाहते तो ऐशो आराम की जिंदगी जी सकते थे लेकिन उन्होंने फांसी के फंदे को चुनना पसंद किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कोई कैसे भूल सकता है इनकी कुर्बानी को।दुर्भाग्य है कि देश की आजादी में शहीदों के बलिदान को कम करके आंका गया और एक व्यक्ति या एक परिवार विशेष को ही कुत्सित विचारधारा वाले इतिहासकारों ने महान बनाने का प्रयास किया। हमें गर्व है कि हम शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सिद्धांतों पर विश्वास करने वाले हैं। इस मौके पर दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि आज हम आजाद हैं तो इसके पीछे शहीदों का ही बलिदान है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया जी,धनपति ठाकुर जी,महामंत्री अरुण पोद्दार जी,मोतीपुर पंचायत सरपंच रामनाथ सहनी, भाजपाअलीनगर विधानसभा विस्तारक अमित सिंह,ललित मोहन मिश्र,रंजीत मिश्र,सुभाष यादव एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिहार दिवस के अवसर गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाज सेवी को किया सम्मानित, कहा आपका साथ,आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ने ही क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं–स्वर्णा सिंह।
आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय से पढ़कर ही हम बने हें पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति , मेहनत और लगन से पढ़ने पर ही आप अपने लक्ष्य को कर सकते हें प्राप्त,मोबाईल और हींन भावना से दूर रहकर मेहनत से करें पढ़ाई :न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण।