बिहार दिवस के अवसर गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाज सेवी को किया सम्मानित, कहा आपका साथ,आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ने ही क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं–स्वर्णा सिंह।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिहार दिवस के अवसर गौड़ा बौराम विधानसभा के हनुमाननगर में विधायक स्वर्णा सिंह की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाज सेवी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस समारोह में विधायक स्वर्णा सिंह एवं उनके पति सुजीत कुमार सिंह ने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, चिकित्सक, शिक्षक,आशा, जीविका दीदी, वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों,और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया। विधायक स्वर्णा सिंह ने बिहार दिवस की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि इस समारोह में वैसे व्यक्ति को सम्मानित किया गया है जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विधायक स्वर्णा सिंह ने सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में इन लोगों का योगदान अमूल्य है।उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपका साथ,आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ने ही क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास था जिन्होंने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। विधायक ने सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की ओर उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। मौके पर गणमान्य लोगों के अलावा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।