लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मुहल्ले में चोरों का आतंक ,एक पान के कटघरे समेत घर को बनाया निशाना ,लाखों के समान उड़ाकर ले गये चोर।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरी की घटना प्रकाश में आ रही हें। बलभद्र्पुर मुहल्ला के अंकुर आशीष ने इस संबंध में लहेरियासराय थाना को आवेदन दिया हें। वहीं दूसरी और इसी मुहल्ला के पान दुकानदार
विजय शंकर झा के कटघरा को तोड़कर मोबाईल के सिम समेत हजारों रुपये की चोरी हो गई हें।
अंकुर आशीष का कहना हें कि 8मार्च को अपने पिता के इलाज के लिये मेदांता अस्पताल पटना गये हुये थे इस दौरान घर बंद था। 21मार्च को पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि घर का ग्रिल कटा हुआ हें। इस खबर को सुनते ही पटना से अंकुर घर आ गये। घर आते ही उन्होंने देखा कि दरवाजा कटा हुआ हें ,आलमारी टूटी पड़ी हें और सारा समान बिखरा हुआ हें। उन्होंने कहा कि आलमारी से चोरों ने सोने के कई आभूषण एवं चांदी के जेवर चोरी कर चोर ले गये हें ॥
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुये अनुसंधान शुरू कर दिया हें।
न्यायपालिका में एक महत्वपूर्ण बढ़े कदम- बिरौल व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय का हुआ शुभारंभ। माननीय प्रभारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह में लिया भाग।
बिहार दिवस के अवसर गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाज सेवी को किया सम्मानित, कहा आपका साथ,आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ने ही क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं–स्वर्णा सिंह।