सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के प्रोन्नति के लिये पुलिस मुख्यालय गंभीर ,14अगस्त तक अद्यतन सेवा पुस्तिका की मांग।
सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के प्रोन्नति के लिये पुलिस मुख्यालय गंभीर ,14अगस्त तक अद्यतन सेवा पुस्तिका की मांग।
बिहार मे पुलिस से लेकर पुलिस निरीक्षक तक प्रोन्नति के लिये पुलिस मुख्यालय गंभीर हैं। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस महानिदेशक ,पुलिस अपर महानिदेशक ,सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक ,सभी क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक एवं सभी उप महानिरीक्षक बिहार सशस्त्र पुलिस को पत्र देकर
सिपाही ,सहायक अवर निरीक्षक ,पुलिस अवर निरीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक (परिचारी प्रवर एवं निरीक्षक (सशस्त्र )सहित सभी पुलिस कर्मी /पदाधिकारियों के विस्तृत सेवा विवरणी की मांग की गई हैं। पत्र मे कहा गया हैं कि सिपाही के लिये अंतिम रूप से दिनांक 31दिसंबर 03तक नियुक्त एवं कार्यरत सिपाही जो पीटीसी उतीर्ण हो ,सहायक अवर निरीक्षक के लिये कार्यरत सभी अवर निरीक्षक ,पुलिस अवर निरीक्षक के लिये पुअनि का समेकित वरीयता क्रमांक 10000तक कार्यरत समस्त पुअनि एवं पुलिस निरीक्षक (परिचारी प्रवर )के कोटे के पदाधिकारियो के समेकित वरीयता क्रमांक 1743तक के कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारी हैं। पुलिस मुख्यालय ने कहा हैं कि सात दिनों के भीतर सहायक अवर निरीक्षक से लेकर पुलिस निरीक्षक तक के कोटि के समस्त पदाधिकारियों के कोटे की वार्षिक गोपनीय चारित्रि आलेखित करते हुये
कर लिया जाय। मुख्यालय ने पत्र मे कहा हैं सभी जिला /सभी इकाई के विहित पत्र मे
पुलिस अधीक्षक सत्यापित करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने आग्रह किया हैं कि प्रपत्र 1से प्रपत्र 4तक मे वांछित सूचना 14अगस्त 23तक मुख्यालय को सूचना देने का कष्ट करेंगे।