नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार गंज मोहल्ला में चोरों ने बुधवार की रात एक कपड़ा की दुकान को निशाना बनाया।चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और गल्ला में रखे करीब दो लाख रूपये निकाल कर फरार हो गया। हालांकि चोर दुकान से कोई सामान की चोरी नहीं की है।

 

थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि सुरेंद्र मिश्रा के कपड़ा के दुकान में चोरी की घटना घटी है। सीसीटीवी फुटेज में 4- 5 चोर को दुकान के अंदर देखा गया है। संभवत चोर दरभंगा स्टेशन की तरफ से आया है। चोर के भागने की दिशा का पता नही चल सका है।अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।