तीन कारतूस के साथ दरभंगा हवाई अड्डे पर पति ,पत्नी और साढू धराया।पुलिस कर रही हैं पूछताछ।
तीन कारतूस के साथ दरभंगा हवाई अड्डे पर पति ,पत्नी और साढू धराया।पुलिस कर रही हैं पूछताछ।
दरभंगा एयरपोर्ट से बड़ी खबर आ रही हैं। दरभंगा से दिल्ली जानेंवाली फ्लाइट को पकड़ने पहुंचे तीन यात्री को पुलिस ने तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। इन यात्रियों मे दो पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तीनों को गिरफ्तार थाने लायी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही हैं।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने पुष्टि करते हुये कहा कि तीनों यात्रीयों से पूछताछ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।
बताया जा रहा हैं कि सहरसा जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 14मे रहने वाले सरकारी शिक्षक विष्णु ठाकुर (55वर्ष )अपनी पत्नी और साढू के साथ दिल्ली जा रहें थे। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया मे चार अगस्त को ऑपरेशन होना हैं लेकिन जांच के क्रम मे तीन गोली मिलने से पुलिस ने उन्हें कब्जे मे ले लिया और स्थानीय थाना को फोन कर सूचना दें दी। स्थानीय थाना पुलिस ने तीनों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही हैं।
शिक्षक के गर्दन मे ब्लडकोट हैं जिसका ऑपरेशन कराने वह दिल्ली जा रहें थे।
देखने और बातचीत मे ऐसा लग रहा हैं कि सभी सज्जन और निर्दोष हैं ?कहीं ऐसा तो नहीं कि दिल्ली जानें वाला कोई अन्य यात्री फिल्मी स्टाईल मे इन्हें गोली चुपके से जेब मे दें दिया हो ?यह पता तो एयरपोर्ट मे लगे सीसीटीवी से ही चल सकता हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले मे अनुसंधान कर रही हैं।