दरभंगा मे अपराधियों की बल्ले बल्ले हैं। अपराधी कहीं भी किसी घटना को अंजाम दें देते हैं और मौका मिलने पर फायरिंग भी कर देते हैं लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई पदाधिकारी नहीं हैं।
सूचना मिल रही हैं कि सुबह आठ बजे के करीब कोतवाली /नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के निकट सड़क पर जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने चेन खींच लिया ,मौके पर लोंगों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर वहां से फरार हो गया । हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि किसी पदाधिकारी ने नहीं की हैं।
नगर थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने कहा कि इस घटना के बाबत किसी ने भी उन्हें जानकारी नहीं दी हैं ,स्थानीय लोंगों ने भी फोन नहीं किया हैं। इधर कोतवाली ओपी अध्यक्ष नेपाली कुमार ने कहा कि उन्हें भी इस घटना के बाबत कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ले लेते हैं।
दरअसल शास्त्री चौक के उत्तर और दक्षिण का इलाका अलग अलग भागों मे हैं। सड़क से उत्तर कोतवाली ओपी का हैं और सड़क से दक्षिण नगर थाना का क्षेत्र हैं इस कारण अक्सर मामला फंस जाता हैं।दरअसल उक्त महिला ने भी किसी थाने को फोन नहीं किया हैं और अबतक कोई आवेदन भी नहीं दिया हैं।इस बात का हल्ला होने के बाद पुलिस अब उस महिला को खोज रही हैं जिसका चैन अपराधियों ने लूट लिया हैं।