मद्यनिषेद्य विभाग की टीम वैशाली जिले मे लगातार शराब को बरामद कर रही हैं।
बीती रात भी एक पीक अप और एक कार मे लदे शराब को बरामद कर संबंधित थाना के सुपुर्द कर दिया हैं।
मद्यनिषेद्य की टीम को सूचना मिली थी कि हाजीपुर से एक पीक अप करताहा से रामबाग दीयर की और जा रहा हैं। इसी सूचना पर मद्य निषेध की टीम मे उस पीक अप का पीछा किया। पिकअप चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाते हुये जा रहा था इसी बीच राम बाग दीयर के पास पीक अप पलट गई। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मद्य निषेध विभाग की टीम ने स्थानीय थाना को सूचित किया। सदर थाना की पुलिस पहुंचकर पीक अप पर लदे शराब को खाली कराया और ट्रेक्टर पर लोड कर थाने लाई हैं।
वहीं मद्य निषेध की टीम ने चांडी से एक कार पर लदे शराब को बरामद किया हैं।
पुलिस इन दोनों मामले को लेकर विधि सम्मत कारवाई कर रही हैं।