डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंन्हा प्रख्यात चिकित्सक, समाजवादी चिंतक और सच्चे राष्ट्रभक्त थे-डॉ अशोक कुमार सिंह

डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंन्हा के जन्मदिन के अवसर पर स्मृति दिवस कार्यक्रम कुंवर सिंह महाविद्यालय लहेरियासराय परिसर में आयोजित की गई । इसकी अध्यक्षता कुंवर सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल ने की।
भारत के आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत छोड़ो आंदोलन के नायक, राष्ट्र चेतक, लोकोपकारक, समाजवादी चिंतक, प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंन्हा के जन्मदिन के अवसर पर स्मृति दिवस कुंवर सिंह महाविद्यालय महापरिवार एवं डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंन्हा के परिवार के संयुक्त तत्वावधान में कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंह के आदम कद प्रतिमा पर पुष्पमाला द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
स्मृति दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अरुणिमा सिंन्हा ने कहा आज हमें गर्व है कि अपने पिता डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंन्हा के स्मृति में पुष्पांजलि देंकर श्रद्धा अर्पण किये हैं । उनके द्वारा किए गए कार्य को मैं सदा आगे बढ़ाते रहूंगी।
जीसस एंड मेरी के प्राचार्य डॉक्टर मधुरिमा सिंन्हा ने कहा मैं अपने पिता डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंह के प्रेरणा से ही शिक्षा के द्वारा समाज को सेवा दें रही हूं।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा भारत के आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर डॉक्टर ब्रह्मानंद सिंह के स्मृति में पुष्पांजलि कर श्रद्धा अर्पण करते हुए मिथिला के संस्कृति के धरोहर बिहार ही नहीं पूरे देश के लिए अमूल्य उपहार है। संगीत ,कला सहित एवं संस्कृति का प्रमुख केंद्र मिथिला है ।प्रख्यात चिकित्सक डॉ ब्रह्मानंद सिंह ने देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह के नाम पर कुंवर सिंह महाविद्यालय एवं गौरी ब्रह्मानंद कला महाविद्यालय स्थापना कर मिथिला के विकास के लिए एक अध्याय जोड़ा था ।


देश के महान समाजवादी चिंतक पंडित रामनंदन मिश्र, मधुलीमय, मधु दंडवते, राज नारायण, जॉर्ज फर्नांडिस, बसावन सिंह, कर्पूरी ठाकुर, शहीद सूरज नारायण सिंह के साथ मिलकर देश में समाजवादी आंदोलन को एक मूर्त रूप दिया। उनके द्वारा किए गए कार्य को देश सदा याद करेगा।
डॉ ब्रह्मानंद सिंह के पौत्र(नाती) एवं जीसस एंड मैरी के निर्देशक जसराज सिंह ने कहा समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा और मिथिलांचल में शिक्षा के क्षेत्र में उनके सपनों को पूरा करूंगा। यही उनके प्रति शब्द सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल ने कहा देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह के नाम पर स्थापित महाविद्यालय में प्रधानाचार्य हूं यह मेरे लिए गौरव की बात है। महाविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर ब्रह्मानंद जी के सपनों को साकार करने के लिए भर शक प्रयास करूंगा।
महाविद्यालय के वर्षर डॉ अभिन्न श्रीवास्तव ने कहा महाविद्यालय के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ ब्रह्मानंद सिंह को युगो युगो तक याद किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ चंदन कुमार, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ अवनीश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अमित अभिषेक, विश्वनाथ पासवान,कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक फुलेश्वर मंडल सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।