दरभंगा पुलिस को मिली सफलता ,चर्चित अपराधकर्मी शुभम चढ़ा पुलिस के हत्थे,नगर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।
दरभंगा पुलिस को मिली सफलता ,चर्चित अपराधकर्मी शुभम चढ़ा पुलिस के हत्थे,नगर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।
दरभंगा जिला के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। सदर थाना क्षेत्र के चर्चित अपराधकर्मी शुभम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। शुभम दरभंगा में ही नहीं अन्य जिलों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया हैं। पुलिस के समक्ष पूछताछ में उसने यह खुलासा कर दिया हैं। एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार अपराधियों ने 9अप्रेल को एक पीक अप गाड़ी को दिल्ली मोड़ से दो सो मीटर आगे ओवरटेक कर रोका था और चालक केसरी नन्दन बहुगुणा को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया था। इस मामले में चालक के साला के ब्यान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने इस बाबत जानकारी देते हुये कहा हैं कि इस मामले में एक अपराधियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी हैं जो मधुबनी जिले के विसफी थानान्तर्गत रघोली गांव का अविनाश कुमार गर्ग उर्फ सोनू था वहीं कल पकड़ा गया अपराधकर्मी सीतामढ़ी जिले के बथोर गांव निवासी शिव शंकर ठाकुर का पुत्र शुभम कुमार ठाकुर हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने बताया कि घटना में प्रयोग किया गया मोबाईल बरामद कर लिया गया हैं।उन्होंने कहा कि शुभम ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली हैं इसमें मब्बी ओपी क्षेत्र के फ्लिपकार्ट में एक लाख 40हजार का लूटपाट ,मुजफ्फरपुर जिला में दो लूटपाट में 163000एवं 11लाख का लूट ,सीतामढ़ी जिले में हुई साढ़े चार लाख की लूट में शुभम ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली हैं। सिटी एसपी ने कहा कि जहां जहां लूट की घटनाओं को शुभम ने अंजाम दिया हैं उन सभी थाना को इसके गिरफ्तारी की सूचना दी गई हैं।
बिरौल थाना क्षेत्र में हुई अजीबो -गरीब घटना ,पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से काटा फिर खुद लगा ली फांसी।
कुंवर सिंह काँलेज मे मनाई गई प्रख्यात चिकित्सक ब्रह्मानंद सिन्हा की जयंती,कई गणमान्य ने आदमकद प्रतिमा पर किया पुष्पों की वर्षा ,कहा भारत छोड़ो आंदोलन के नायक भी थे श्री सिन्हा।