अनुदान की आशा मे मर गये शिक्षक लेकिन अनुदान की राशि मिली नहीं ?माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा पत्र।
अनुदान की आशा मे मर गये शिक्षक लेकिन अनुदान की राशि मिली नहीं ?माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा पत्र।
बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के दरभंगा जिला शाखा का अध्यक्ष श्याम बिहारी राय सरस और सचिव राम सुरेश राय ने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को ज्ञापन देकर लंवित अनुदान भुगतान की मांग किया है। वहीं बिना अनुदान भुगतान किये अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में जाँच नहीं करने की बातें ज्ञापन में अंकित किया है। बिहार प्रान्त के 715 प्रस्वीकृत एवं स्थापना अनुमति प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का 11 बर्षों से लंबित अनुदान भुगतान करने की मांग उठने लगी है।लंबित 11 बर्षों में से महज 2014/15 और 2015/16का अनुदान की राशि राज्य सरकार स्तर पर स्वीकृत होने के बाद भी विद्यालयों के खाता में नही भेजी गई है।दरभंगा जिला प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंध के दरभंगा जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी राय सरस एवं सचिव राम सुरेश राय ने स्वीकृत अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने के बाद हीं विद्यालयों का जांच करने का पत्र जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को दिया है।अध्यक्ष श्री सरस ने बताया कि दरभंगा जिला में 22 अनुदानित माध्यमिक विद्यालय है। अनुदान की आशा में आधा दर्जन शिक्षकों का निधन हो गया है।
कुंवर सिंह काँलेज मे मनाई गई प्रख्यात चिकित्सक ब्रह्मानंद सिन्हा की जयंती,कई गणमान्य ने आदमकद प्रतिमा पर किया पुष्पों की वर्षा ,कहा भारत छोड़ो आंदोलन के नायक भी थे श्री सिन्हा।
श्रम विभाग के धावा दल द्वारा दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।