बिरौल थाना क्षेत्र में हुई अजीबो -गरीब घटना ,पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से काटा फिर खुद लगा ली फांसी।
बिरौल थाना क्षेत्र में हुई अजीबो -गरीब घटना ,पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से काटा फिर खुद लगा ली फांसी।
दरभंगा जिला के बिरौल थाने से एक अजीबो -गरीब खबर निकलकर सामने आ रही हैं। बिहार पुलिस जवान के पिता ने अपनी पत्नी को गुस्से में कुदाल से काटकर उसे मौत के घाट सुला दिया वहीं खुद भी घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया हैं। बिरौल थाना क्षेत्र के अड़गा गांव की यह घटना हैं। पचपन वर्षीय कुसुम लाल मंडल ने अपनी पत्नी विमल देवी(50)को कुदाल से हमला कर काट दिया। विमल देवी के शरीर पर कई जख्म हैं और वह तड़प तड़प कर मर गई हैं। यही नहीं इसके बाद कुसुम लाल मंडल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली हैं।मृतक कुसुम लाल का बड़ा बेटा बिहार पुलिस का जवान हैं और उसका पोस्टिंग सीतामढ़ी में हैं,वहीं छोटा बेटा समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता हैं। बताया जा रहा हैं कि घर में सिर्फ पति -पत्नी रहते थे।
इस घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा तुरंत घटना स्थल पहुंचकर दोनों मृतक का जायजा लिया एवं मृतक के दोनों पुत्र को सूचना दें दिया । उन्होंने मुजफ्फरपुर स्थित एफएसएल के निदेशक को भी सूचना दिया हैं।एफएसएल की टीम जल्द ही वहां पहुंचने वाली हैं।यही नहीं पुलिस वहां केम्प कर रही हैं।थानाध्यक्ष श्री झा ने पूछने पर कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चला हैं। मृतक का छोटा पुत्र घर पहुंच गया हैं। बड़े पुत्र को भी सूचना दी गई हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजा जाएगा।
इस घटना के बाद आसपास के लोग अलग अलग चर्चा कर रहें हैं ,पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।