प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, इंडिया जिला शाखा दरभंगा की और से विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस वार्त्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि
04 अगस्त23 को तीन बजे अपराह्न से वुडबाईन मोडर्न स्कूल, गंगासागर, दरभंगा के सभागार में आम सभा की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सैयद शमायल अहमद मुख्य वक्ता होंगे साथ ही एसोसिएशन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
एसोसिएशन में नये सदस्यों को सदस्यता प्रदान की जाएगी।
शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान खंड द्वारा यथा समय स्पष्ट निर्देश निर्गत नहीं किए जाने के बावजूद उन निर्णयों (जो कभी पूर्व में जारी ही नहीं किया गया है) के अनुपालन हेतु अनावश्यक रूप से विद्यालय प्रबंधन पर दबाव बनाया जाना उचित नहीं हैं।
“शिक्षा के अधिकार” के तहत निजी विद्यालयों में लिए गये नामांकन के एवज में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित राशियों का विभाग के द्वारा अनियमित रूप से भुगतान करना ,साथ ही उक्त राशि के एवज में विभाग द्वारा मनमाने ढंग से राशियों का हिसाब बनाकर गलत तरीके से विद्यालय को स्वीकार करने हेतु बाध्य करना श्रेयकर नहीं हैं। वर्ष 2012 से शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकित विद्यार्थियों के एवज में अभी तक सिर्फ तीन बार प्रतिपूर्ति राशि का मनमाने ढंग से, वह भी सीमित विद्यालयों को ही भुगतान करना आदि है। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिला सचिव हीरा कुमार झा, संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ मधुरिमा सिन्हा, डॉ नसरीन नवाब, राघवेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार झा ,नसरीन नवाब, राघवेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार झा राघवेन्द्रआदि सदस्य उपस्थित थे।