दरभंगा अतिथि गृह सभागार में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। महिला जिला अध्यक्ष याशमीन खातून की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में सभी प्रखंड के महिला प्रतिनिधि ने भाग लिया और सभी ने अपने क्षेत्र की समस्या से जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव को अवगत कराया। मौके पर जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने कहा कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क जारी रखें और ज्यादा से ज्यादा महिला को अपने संगठन से जोड़ने का काम करें जिसके लिए आपको राजद की कार्य योजना और राजद के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। तभी हमारी पकड़ लोगों पर मजबूत बनेगी और हमारा पार्टी आगामी चुनाव में विजय हासिल करेगी। वहीं महिला जिला अध्यक्ष यासमीन खातून ने कहा कि हमारा कार्यक्रम हर प्रखंडों में लगातार जारी है और हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को अपने पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। मौके पर प्रीति कुमारी,शीला देवी,नीतू देवी,अस्मिता चौधरी,संगीता देवी,गायत्री देवी,मीना देवी,जेबा परवीन,उमती खातून,कुमारी जूली,बेबी,गीता देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।
विधायक एच्छिक कोष से अमता गांव जाने वाली सड़क के नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण
एसएसपी कार्यालय मे मासिक अपराध गोष्टी की बैठक मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित ,कांड के निष्पादन मे बहेड़ा थाना फिस्सडी वहीं लहेरियासराय ,कोतवाली एवं विश्वविद्यालय थाना अव्वल।