एसएसपी कार्यालय मे मासिक अपराध गोष्टी की बैठक मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित ,कांड के निष्पादन मे बहेड़ा थाना फिस्सडी वहीं लहेरियासराय ,कोतवाली एवं विश्वविद्यालय थाना अव्वल।
एसएसपी कार्यालय मे मासिक अपराध गोष्टी की बैठक मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित ,कांड के निष्पादन मे बहेड़ा थाना फिस्सडी वहीं लहेरियासराय ,कोतवाली एवं विश्वविद्यालय थाना अव्वल।
एसएसपी कार्यालय मे मासिक अपराध गोष्टी की बैठक मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित ,कांड के निष्पादन मे बहेड़ा थाना फिस्सडी वहीं लहेरियासराय ,कोतवाली एवं विश्वविद्यालय थाना अव्वल।
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक के मासिक अपराध गोष्टी मे बहेड़ा थाने का परफॉमेंस कांड डिस्पोजल मे बहूत खराब रहा जब्कि लहेरियासराय ,कोतवाली और विश्वविद्यालय थाने का कांड डिस्पोजल सबसे उत्तम रहा।यहां बता दे कि सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय मे किया गया था।
सभा को संबोधित करने से पहले वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना के अध्यक्षों को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बधाई दी ,ताकि पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल बना रहें।
नगर पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष /एवं सभी शाखा के प्रभारी इस बैठक मे शामिल थे।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा थानाबार पूर्व से लंबित कांड /जनवरी माह में प्रतिवेदित कांड/जनवरी माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः हत्या, डकैती, लुट, दहेज हत्या समीक्षा की गई।
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए ,खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित ना रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया एवं SC/ST (60 दिनों के अंदर)/पॉस्को/सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया।
प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, बॉडी वारंट/नीलम वारंट, इश्तेहार,कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंने की बात कहीं गयी एवं राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट एवं कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सीसीए, गुंडा, डोसियर प्रस्ताव एवम् शराब कांडो में एक माह से पहले सभी शराब कांडो में जब्त शराब का शराब विनष्टिकरण राजसात प्रस्ताव सात दिनों के अंदर भेजने हेतु हिदायत दी गयी ।
धारा -107 BNSS के तहत कांड में वांछित अभियुक्तों का चिन्हित कर प्रतिवेदन देने हेतु सभी थानाध्यक्षों को सूची देने के लिए निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री e-desh बोर्ड, जन शिकायत, जॉब रिलीटेड कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, अभियोजन कोषांग के कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।
सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना के अनुसंधानकर्ताओं को ई- साक्ष्य ऐप का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं मोबाइल में डाउनलोड करने का दिशा निर्देश दिया गया।
शराब बंदी नियमों को उल्लंघन करने वाले, शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं आए दिन हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने के अलावा सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।
थाना में आने वाले फरियादियों/ आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोंप्रांत विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने एवं न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
धारा 163 वीएनएसएस का प्रयोग करते हुए दुकानदारों से अनुरोध कर दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने,डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय में निपटारा,प्रत्येक दिन थानाध्यक्ष थाना में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के साथ सुबह मीटिंग कर टास्किंग करने का निर्देश दिया गया है।
अपराध गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा द्वारा अच्छा पुलिसिंग करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मब्बी थानाध्यक्ष एवं Asi गजेंद्र उपाध्याय के द्वारा मब्बी थाना क्षेत्र में लगे आग को तत्परता एवं सूझ-बूझ से बुझाने के लिए सम्मानित किया गया।
वरीय वैज्ञानिक सहायक श्री कुंवर वीर विक्रम श्रीवास्तव जिला चलंत विधि विज्ञान इकाई,दरभंगा, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, पु०नि० विजय कुमार यादव, पु०अ०नि० गुड्डू कुमार, पु०अ०नि० तृषा सैनी, सिपाही दिवाकर कुमार, महिला सिपाही अनुराधा कुमारी के द्वारा बहादुरपुर थाना अंतर्गत हत्या की घटना घटित में पूरे FSL टीम के द्वारा घटनास्थल पर कैंप कर साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसके लिए सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही भविष्य में निरंतर ऐसे ही कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही पुलिस सभा का आयोजन कर पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का समस्या सुना गया एवं समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।