विधायक एच्छिक कोष से अमता गांव जाने वाली सड़क के नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण
विधायक एच्छिक कोष से अमता गांव जाने वाली सड़क के नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण
विधायक एच्छिक कोष से अमता गांव जाने वाली सड़क के नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा कि आज बिहार की विकास की गाथा देश की राजधानी में गूंजायमान हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के नाम अपने संदेश में स्पष्ट रूप से बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार के सफल निर्देशन में राजग गठबंधन की डबल इंजन की सरकार विकास के मामले में मिशाल कायम की है और आगे भी बेहतर करने को तैयार है। वे सोमवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक एच्छिक कोष से बहेड़ी प्रखंड के एस एच 88 से अमता गांव जाने वाली सड़क के नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान विधायक श्री चौधरी ने कहा कि वैसे तो क्षेत्र में अनेकानेक द्वार का निर्माण किया गया है लेकिन यह द्वार एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस द्वार का निर्माण एक विभूति जिन्होंने मिथिला का नाम न केवल प्रदेश और देश में बल्कि विदेश में भी रोशन किया। प्रसिद्ध तबला वादक एवं ध्रुपद गायक पंडित स्वर्गीय राम चतुर मलिक के स्मृति में इस द्वार का निर्माण कराया गया है । विधायक श्री चौधरी ने उस विभूति को सादर नमन करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने पुरखों की विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम लोगों का पुनीत कर्तव्य भी बनता है। साथ ही उन्होंने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्पष्ट कहा करते थे कि मिथिला के विकास के बगैर राज्य का विकास संभव नहीं है और उन्होंने यह कर दिखाया है जिसका परिणाम है कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र भी आज शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजना मैं अव्वल साबित हो रहा है।विधायक श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास की यात्रा जो दो दशक पूर्व प्रारंभ की गई है आगे इसमें और गति लाई जाएगी जो डबल इंजन के सरकार में ही संभव है। और आप लोगों का सहयोग से एक बार पुनः बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी और बिहार विकास के मामले में अग्रसर होगा।इस अवसर पर पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी,समाज सेवी रामशंकर सिंह,विपिन कुमार,दिनेश यादव,रामचंद्र सिंह,दीपक पाठक,संतोष यादव,कुंज बिहारी मिश्रा सहितसैकड़ो लोग उपस्थित थे ।