प्रखंड के नगर पंचायत सिंहवाड़ा उतरी दमन जी पोखर संपर्क मार्केट में इंडिया की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम खुलने से अब शेत्र के लोगो को इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के लिए दरभंगा नहीं जाना होगा। शोरूम के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमत के कारण ग्राहक अब इलेक्ट्रिक बाइक की और भाग रही है। बाइक के मुक़ाबले आधे कीमत में आने वाली स्कूटी बेहद किफायती हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ईवी गाड़ी बहुत ही फायदेमंद साबित हो रही है। छोटे छोटे वव्यसाय करने वाले लोगो के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर किसी वरदान से कम नहीं हैं। बिना पेट्रोल के खर्च से लोगो की जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया की उसके शोरूम में एक बाइक ऑन रोड चालीस हज़ार रुपये में ग्राहको को स्पेशल डिस्काउंट पर दिया जा रहा हैं। बेहद कम डाउन पेमेंट में बिना ब्याज के ग्राहको को गाड़ी फाइनेंस किया जा रहा है। वही ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जा रहा हैं। वही उन्होंने बताया की उसके शोरूम में वाहन की सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स भी उपलब्ध है।प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा वाहन की जाँच की सुविधा भी उपलब्ध है।