थाना अध्यक्ष ने किया बच्चो के बीच स्कूली बैग का वितरण

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था के साथ अनुशासन के प्रति सजगता से कार्य करने के साथ शिक्षा का अलख जागृत करने का भी कार्य कर रही है।इस कङी में सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी अलग पहचान बनाकर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार निरंतर शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को सङक मार्ग से आवागमन कर रहे स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के हाथों में पोलोथीन व फटा बैग में कापी कलम किताब रखकर जाते देख कर दर्जनों छात्रो को रोककर पूछताछ के बाद सभी को बाजार से नया स्कूल बैग उपलब्ध कराया। हाथों में बैग मिलते ही बच्चों के चेहरे की मुस्कान बढ गई। थानाध्यक्ष ने कहा पुलिस मेन्यूल के अनुसार लगातार काम चल रहा है।लेकिन सामाजिक सरोकार का कार्य भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चो को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ उन्हें जरूरी टिप्स भी दी बैग पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे वही थाना अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना करते हुए जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी , स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शंभु ठाकुर , संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल के डाइरेक्टर निर्भय कुमार निराला, प्राचार्य रूबी कुमारी , पर्यावरण मित्र संजय कुमार कुशवाहा ने थाना अध्यक्ष के कार्य की सराहना की