आरोप प्रत्यारोप के बीच हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

प्रखंड कार्यालय के ट्रायसम भवन पर सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही।आरोप प्रत्यारोप के बीच मनमानी के साथ रामपुरा पंचायत में सबसे अधिक योजनाओं के कार्यान्वयन का मामला को लेकर हंगामा के कारण कार्यवाही 35 मिनट तक बाधित रहने के बाद आधे से अधिक पंचायत समिति सदस्य सदन से बाहर निकल कर विरोध प्रकट किया। बताया जाता है निर्धारित समय से प्रमुख पुष्पा झा की अध्यक्षता व कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेंद्र पंडित के संचालन मे कार्यवाही प्रारंभ किया गया।पंचायत समिति इम्तेयाज अहमद,मनोज सिंह, शकील खान,इन्द्रजीत भगत, विधापति झा,शंकर पासवान, ने गत बैठक के सम्पुष्टि की बात रखने के बाद कृषि पदाधिकारी से धान अधिप्राप्ति व मूंग बीज वितरण की जानकारी पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने मांगी तो संतोष जनक जबाब नहीं प्राप्त होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू ने सदन के माध्यम से आरोप लगाया कि अधिकांश योजना प्रमुख द्वारा अपने पंचायत रामपुरा में क्रियान्वयन कर कई पंचायत समिति सदस्य को विकास से वंचित किया है। प्रमुख के वक्तव्य से पहले मुखिया पप्पू चौधरी ने कहा कि बार बार रामपुरा पंचायत का नाम लेना उचित नहीं हैं। उप प्रमुख ने कहा कि सदन की गरिमा को कायम रखकर प्रमुख को अपनी राय रखने दिजिए। इस बात पर दर्जनों महिला पंचायत समितियों सदस्यों में हसरत प्रवीण, उषा देवी,कुसुम देवी,नजमा खातून, सीमा खातून, नगीना देवी,निर्मला देवी,बिलकिस बानो ,पूनम कुमारी सहित अन्य ने मुखिया के वक्तव्य का विरोध प्रकट कर सभी अपनी जगह से उठकर जोर दार आवाज में हंगामा खङा कर दिया।बैठक बाधित कर सभी सदन से बाहर निकल गए। बीडीओ ने कहा आप लोग 2025-26 के सीपीडीपी योजना चयन को लेकर लिखित अथवा मौखिक रूप से दे सकते हैं।पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने कहा कि कार्यान्वयन योजना की राशि का भुगतान बनौली पंचायत में नहीं किया गया है। 11जनवरी को प्रगति यात्रा के पहले सिमरी पंचायत में की गई विकास योजना का प्रस्ताव मुखिया दिनेश महतो, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव, तमन्ना अंसारी ने सर्व सम्मति से रखकर भुगतान की मांग रखी। मुखिया परशुराम यादव, किसलय कुमार,महेश झा ,मौजूद थे।मौके पर प्रोग्राम पदाधिकारी यशवंत कुमार, एमओ आकांक्षा कुमारी,श्रम पर्वतन अधिकारी लक्ष्मण झा सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।