साथ ही इसकी खास बात ये है कि आप यहां से पैदल विदेश भी जा सकते हैं। बिहार का किशनगंज जिला दो देशों से घिरा हुआ है। बिहार का किशनगंज जिला नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से लगा हुआ है। इस जिले को कृष्णकुंज भी कहा जाता है। किशनगंज पूर्वी बिहार का एक छोटा सा जिला है। 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले में 800 गांव हैं और कुल जनसंख्या 16,90,400 है।
बता दें कि किशनगंज में कई सुंदर स्थान हैं और ये सभी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहाँ के कुदरती नजारे जैसे पहाड़, वृक्ष और नदियां इसे एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाते हैं। कृषि इस क्षेत्र की प्रमुख अर्थव्यवस्था है। किसानों द्वारा खेती की जाने वाली प्रमुख फसलें चावल, गेहूं, मक्का, और दलहन हैं।
