दिल्ली में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

दिल्ली विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस के साथ आतिशबाजी की।भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की सराहना कर कहा देश में मोदी मैजिक लगातार सफलता की ओर अग्रसर है। मंडल भाजपा पूर्वी व पश्चिम के मंडल अध्यक्ष नवीन राउत व उमेश पासवान ने कमल निशान का झंडा लहराया। रंग गुलाल के साथ मिठाई वितरण की।भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा,प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल,की जयकार कर कहा दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार के विरोध में जो अपार बहुमत दिया है वह देश हित को लेकर बेहतर कदम है।मौके संगठन प्रभारी विशुनदेव दास,राम प्रित सहनी,दिनेश कुशवाहा,अमीत कुमार व पंकज कुमार मौजूद थे।