पंचायत समिति की बैठक के ऑचित्य पर उप प्रमुख ने लगाया सवालिया निशान

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

प्रखंड कार्यालय के ट्रायसम भवन पर पंचायत समिति की बैठक में 20 समिति सदस्य ने एक जुट होकर प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाया था।इसके बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होने के साथ 6फरवरी को आयोजित बैठक में कोरम के अभाव मे कार्यवाही को कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने स्थगित कर अगली बैठक दस फरवरी को निर्धारित किया था। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू ने कहा है कि विश्वासमत के विरोध में 20 पंचायत समिति सदस्य का लगातार एक जुट होना यह दर्शाता है कि प्रमुख के खिलाफ सभी गोलबंद हैं।।6फरवरी को ट्रायसम भवन में आयोजित बैठक के दौरान कार्यवाही से अनुपस्थित सभी 20पंचायत समिति सदस्य के प्रति आभार व्यक्त करता हुं जो अपने अधिकार व मान सम्मान को लेकर एक जुट हैं। सदन में 20 सदस्यों ने उपस्थित होकर जब अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया तो फिर पंचायत समिति के बैठक का ऑचित्य क्या है।15जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 35 में 20 समिति सदस्यो ने मतविभाजन में भाग लेकर प्रमुख पुष्पा झा के विपक्ष में वोटिंग किया था।आरोप प्रत्यारोप के बीच जब मामला न्यायालय में लंबित है फिर किस परिस्थिति में बैठक की तिथी निर्धारित कर दी गई है।उप प्रमुख ने मांग की है कि अगले आदेश तक यथावत स्थिति रहनी चाहिए।मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने तक किसी तरह की बैठक व कार्यवाही अनुचित है।पंचायती राज अधिनियम के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका के फैसले तक अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सभी 20 समिति एक जुट हैं।इस संदर्भ में सभी साक्ष्य व दस्तावेज के साथ विभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया है।इस के बाद भी 10 फरवरी को अगली बैठक का तिथि निर्धारित होना गैर संवैधानिक व तथ्य से पङे हैं।इधर पंचायत समिति मनोज सिंह, हसरत प्रवीण, शकील खान,इन्द्रजीत भगत, इम्तेयाज अंसारी, विधा पति झा,पूर्व प्रमुख मंजू देवी,हसरत प्रवीण,लालबाबू पासवान मोहम्मद अरशीद सहित 20 पंचायत समिति सदस्यो ने कहा है कि आगे की रणनीति व आन्दोलन की रूप रेखा को लेकर शीघ्र घोषणा की जाएगी। योजनाओं से सबंधित अभिलेख की जांच पड़ताल होगी।