कटिहार के निवासियों को आवागमन में होगी सुविधा, महापौर और विधायक रहे मौजूद
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 में 92 लाख रुपए की लागत से चार महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल और विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद आरती देवी ने की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी रही। जिनमें मंडल अध्यक्ष निलेष ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर प्रमुख थे। साथ ही नगर निगम के कनिया अभियंता अमर झा, अजय सिंह और गौरव कश्यप भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सनोज राम, विनोद साह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इन सड़क निर्माण योजनाओं के पूरा होने से वार्ड के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
