दलित चेतना मंच ने किया बैठक का आयोजन

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत कोरथू पश्चिमी पंचायत के सोनहद गांव में सागर पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार पासवान के नेतृत्व में संगठन विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु जी,राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र मोहन पासवान,संस्थापक प्रमोद पासवान अपनी टीम के साथ पहुंचे। गुरु जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठित परिवार,समाज और देश का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता,जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है। संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है,जबकि बिखराव किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं होता है। संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है। यदि मनुष्य किसी गलत उद्देश्य के लिए संगठित हो रहा है तो ऐसा संगठन अभिशाप है,जबकि किसी अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है। प्रत्येक धर्म ग्रंथ संगठन और एकता का संदेश देते हैं। संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का विशेष महत्व होता है इसलिए जब मनुष्य संगठित होकर कोई कार्य करता है तो उसके परिणाम में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह प्रत्येक फूल अपनी-अपनी विशेषता और विविधता से किसी बगीचे को सुंदर व आकर्षित बना देते हैं उसी तरह मनुष्य भी अपनी-अपनी विशेषता और योग्यता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं। मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया जामुन सदा,ललन सदा ललन, श्याम कुमार राम,मनोज पासवान,पलटन सदा लाखों सदा आदि दलित समाज के सभी बुद्धिजीवी उपस्थित थे।