अफजला की टीम विजयी ,बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट की और से दूसरे दिन खेल संपन्न।
अफजला की टीम विजयी ,बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट की और से दूसरे दिन खेल संपन्न।
अफजला की टीम विजयी ,बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट की और से दूसरे दिन खेल संपन्न।
दस्तक 7मीडिया कुशेश्वरस्थान /
बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन कुशेश्वरस्थान उच्च विद्यालय मैदान में दूसरा लीग मैच केबलासी बनाम अफजला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केबलासी ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफजला ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 225 रन बनाया, और अपने विपक्षी टीम को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य दिया।
जबाब में केबलासी 11 ओवर में 85 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई। वही अफ़जला ने 140 रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। बीकेसीसी के मो0 खालिद रोज ने बताया कि मैन ऑफ द मैच अफ़जला के कैफ को दिया गया जिसने अपने टीम के लिए 4 गेंद में 24 रन बनाए और 13 रन देकर चार विकेट लिया।