अनियंत्रित ट्रेक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला की हो गई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा डीएमसीएच।
दस्तक7मिडिया बिरौल।
बिरौल थाना क्षेत्र के कोठी पघारी मुख्य सड़क पर नट बाबा स्थान के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार एक बच्चा सहित तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने इलाज के दौरान जहां जख्मी महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं दोनों जख्मियों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतिका की पाहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के पलवा निवासी राजेश यादव की 25 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने ईट से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। मौका देख चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने सड़क दुघर्टना की सूचना परिजनों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बबीता अपने छोटे बच्चे को चिकित्सीय उपचार के लिए घर से डॉक्टर के पास बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में उछटी गांव में अनियंत्रित ट्रेक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार एक बच्चा सहित तीन लोग जख्मी हो गए।

