स्वर्ण इंडिया कंपनी के सीएमडी की गिरफ्तारी के बाद सेंकड़ों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस का किया अभिवादन ,एसएसपी को कहा “धन्यवाद “

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

दरभंगा जिला के नगर थाने का दृश्य रोमांचक था ,ठगी के शिकार हुये जब सेंकड़ों लोग थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष समेत जिला के तमाम पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देने पहुंचे और कहा कि ऐसे जालसाजों की वजह से गरीबों का घर उजड़ता है।दरअसल स्वर्ण इंडिया कंपनी के सीएमडी अनिल चौधरी के गिरफ्तारी के बाद पीड़ित लोग थाने पहुंचे थे।

स्वर्ण इंडिया कंपनी के CMD अनिल चौधरी के गिरफ्तारी उपरांत सैकड़ों पीड़ितो ने वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा एवं दरभंगा पुलिस का अभिवादन एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापन किया।नजारा कुछ अलग था और पुलिस का सीना भी चौड़ा था।

दरभंगा पुलिस के द्वारा दो दिन पहले स्वर्ण इंडिया कंपनी के CMD अनिल चौधरी के गिरफ्तारी उपरांत मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी से करीब 100 की संख्या में पीड़ित जिनका पैसों की ठगी अनिल चौधरी द्वारा स्वर्ण इंडिया कंपनी खोलकर ठगी की गई थी आज वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय दरभंगा एवं दरभंगा पुलिस का अभिवादन करने एवं धन्यवाद ज्ञापन करने हेतु आए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अनिल चौधरी की गिरफ्तारी के लिए धन्यवाद बोले एवं दरभंगा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर किया गया।