खैरा गांव पहुचे समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिए आश्वासन,

मृतक के पुत्र ने कहा- समाज कल्याण मंत्री सर दोषी को आजीवन कारावास हो तभी हमलोग शांति से जी सकेंगे

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

विगत दिनों खैरा गांव में गोलीबारी में कमेश मंडल की मौत पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने खैरा गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने कहा दोषी बचे नही निर्दोष फसे नही ,जो भी लोग है कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पीडितों को सरकारी सहायता दिलाए जाने का भी भरोसा दिया।
वही मृतक कमेश मंडल के पुत्र ओमकार मंडल ने कहा समाज कल्याण मंत्री से सर दोषी को आजीवन कारावास हो तभी हमलोग शांति से जी सकेंगे और फिर ऐसी घटना करने का कोई कोशिश न कर सके यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मौके पर मुखिया पति परमानन्द सिंह,जदयू नेता जितेंद्र सिंह,जदयू खैरा पंचायत अध्यक्ष केशव सिंह,रामप्रीत मंडल,प्रिंस मंडल,कन्हैया मंडल,तपेश्वर मंडल,राजकुमार शर्मा,नरेश शर्मा,बिट्टू,सुरेंद्र सिंह,आदि लोग शामिल थे।